Dangerous Animals Of Amazon Forest |
Amazon जंगल के 5 सबसे खतरनाक और जानलेवा जानवर
Amazon जंगल को दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट भी कहा जाता है| यहां पर लोग एडवेंचर करने और नेचर को खुलकर एंज्वॉय करने के लिए आते रहते हैं| आपको यह सब तो पता ही होगा, लेकिन क्या आपको यहां के खतरों के बारे में पता है, या आप यहां के जानलेवा जानवरों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम इस पोस्ट में जानेंगे Amazon जंगल में रहने वाले सबसे खतरनाक और जानलेवा जानवरों के बारे में|
1.ELECTRIC EEL
Amazon के पानी में मौजूद इलेक्ट्रिक शॉक देने वाली है मछली, जिसे इलेक्ट्रिक ईल कहा जाता है| यह इतनी ज्यादा ख़तरनाक तो नहीं होती की किसी इंसान को पूरी तरह से मार सके, लेकिन इनका 600 वोल्ट का करंट किसी भी इंसान को हार्ट अटैक देने के लिए काफी है| यह मछली पानी की गहराइयों में रहती है और अपने करंट की मदद से शिकार करती है| यह एक बार मैं अपने बीस मीटर के दायरे में करंट फैला सकती है| इसी वजह से इंसानों के लिए इन मछलियों को पकड़ना काफी ज्यादा मुश्किल होता है| इन्हें पकड़ने के लिए इनके डिस्चार्ज होने तक का इंतजार करना पड़ता है| इन मछलियों का फर्टिलिटी सिस्टम भी काफी जबरदस्त होता है| यह एक बार मैं तीन हजार से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक लीव्स को जन्म देती हैं|
2. ARAPIMA FISH
2 मीटर लंबी और लगभग 100 किलोग्राम से ज्यादा वजन वाली ARAPIMA FISH दुनियां की सबसे बड़ी मछलियों में से एक है| इंसानों को सीधे तौर पर तो नुकसान नहीं पहुंचा सकती, लेकिन Amazon जंगल में मौजूद दूसरे जानवर इससे ख़ौफ़ जरूर खाते हैं| ARAPIMA FISH पानी में तैर सकती है और हवा में सांस भी ले सकती है| ARAPIMA FISH पानी में मौजूद दूसरी मछलियों को खाती है और कई बार यह किनारे पर आए जानवरों को भी अपना शिकार बना लेती है| हालांकि ARAPIMA FISH इंसानों के लिए काफी ज्यादा इंपोर्टेंट है क्योंकि उनकी हड्डियों से सुनने वाली मशीनों का निर्माण किया जाता है|
3. SOUTH AMERICAN RATTLE SNAKE
वैसे तो Amazon के जंगलों में कई तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन रैटलस्नेक उन सबमें सबसे ज्यादा खतरनाक है| रैटलस्नेक को दुनिया के सबसे ज्यादा खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है| ऐसा कहा जाता है कि रैटलस्नेक अगर एक बार काट ले तो इंसान का बच पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है| लैटिन अमेरिका में अब तक सांपों के हमले से होने वाली मौतों का कारण रैटलस्नेक को बताया जाता है|
4.BRAZILIAN WANDERING SPIDER
BRAZILIAN WANDERING SPIDER को दुनिया की सबसे गहरी मकड़ियों में से एक माना जाता है| यह वह मकड़ी नहीं जिसे आप आसानी से कुचल दें| यह मकड़ी बड़े से बड़े जानवरों को आसानी से अपने जहर से मौत की नींद सुला सकती है| हालांकि अपने हर बाईट में जहर नहीं फ़ेकती, बल्कि अपने तीसरे बाईट से जहर फ़ेकना शुरू करती है| यह ऐसा क्यों करती है इसके पीछे का कारण अब तक साइंटिस्ट को भी नहीं पता| ऐसा माना जाता है कि मकड़ी पहली बाईट में बाईट छोड़ने की जगह बनाती है, जैसे कि वह शिकार के शरीर में आसानी से बाईट छोड़ सके|
5.POISON DART FROG
क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश में बेवजह की टर टर करने वाले मेंढक इसकी जान ले सकते हैं| यह POISON DART FROG नीले और चमकिले रंग के होते हैं| यह दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं और इनका यह रंग पेड़-पौधों के बीच छुपाने में काफी ज्यादा मदद करता है| यह मेंढक लगभग 2 इंच लंबे होते हैं और इनमें इतना ज्यादा जहर होता है कि यह 10 इंसानों को बड़ी आसानी से मौत के घाट उतार सकते हैं|
क्या आपको यह पोस्ट पसंद आई? नीचे कमेंट करें और हमें बताएं कि Amazon जंगल का कौन-सा जानवर आपको सबसे ज्यादा खतरनाक लगा!





Comments
Post a Comment