समुद्र के 5 सबसे ज़हरीले और खतरनाक जानवर | 5 most poisonous and dangerous animals of the sea
पूरी दुनिया में 70 परसेंट से भी ज्यादा पानी है, तो सोचिए पानी की इतनी बड़ी दुनिया में रहने वाले जीवो की संख्या
कितनी होगी और ना जाने कितने ही जीव-जंतु इस समुद्री दुनिया में मौजूद होंगे! दोस्तों आज पोस्ट में जानेंगे समुद्री दुनिया के 5 सबसे जहरीले और खतरनाक जानवरों के बारे में, जिनके एक ही वार से किसी भी इंसान की पल भर में मौत हो
सकती है|
1.PUFFER FISH
PUFFER FISH देखने में इतनी शांत और मासूम दिखाई देती है
यह उतनी ज़्यादा जहरीली और खतरनाक होती है| इस मछली में
इतना ज्यादा जहर पाया जाता है कि एक साथ 30 लोगों को आसानी से मौत के घाट उतार सकती है| इसमें Tetrodotoxin नाम का जहर पाया जाता है और इस जहर को साइनाइट
की तुलना में हजार गुना
ज्यादा खतरनाक माना जाता है| PUFFER
FISH धरती पर मौजूद सबसे जहरीली मछली में से एक
मानी जाती है| इसकी 100 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं और अगर
इसे अपने आसपास किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो यह खुद को तीन गुना ज्यादा बड़ा
कर लेती है| ऐसा करने से अपने
शिकारियों से भी बची रहती है|
2. BLUE RINGED OCTOPUS
दोस्तों छोटे साइज़ का ऑक्टोपस जिसे ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस कहा जाता है| इसमें इतना ज्यादा जहर पाया जाता है कि यह अगर एक बार किसी इंसान के संपर्क में आ जाए तो उसकी
मौत लगभग तय है, क्योंकि इसके जहर से
इंसान लगभग 15 से 20 मिनट के अंदर ही अंदर मौत के दरवाजे तक पहुंच
जाता है| और ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
के जहर का अब तक कोई इलाज भी नहीं बनाया गया है| यह ज़्यादातर ऑस्ट्रेलिया और जापान में पाए जाते
हैं और इन्हें ऑक्टोपस कि सबसे जहरीली प्रजाति माना जाता है|
3. GREAT WHITE SHARK
ग्रेट व्हाइट शार्क को दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क माना जाता है, क्योंकि उनकी सूंघने की शक्ति काफी अच्छी होती है और यह पानी में खून की खुशबू को काफी दूर से सूंघ लेती है| इनके नुकीले दांत इतने मजबूत होते हैं इनका शिकार इन की पकड़ से बच नहीं सकता| यह शार्क ज्यादातर ठंडे पानी में पाई जाती है| आम तौर पर शार्क की लंबाई साढ़े चार मीटर होती है, लेकिन कुछ व्हाइट शार्क की लंबाई 6 मीटर तक की होती है| हालांकि दुख की बात है कि इंसानों द्वारा इनका तेजी से शिकार किया जा रहा है, जिससे कि आने वाले समय में यह शार्क विलुप्त हो जाएगी|
4. BOX JELLYFISH
दोस्तों जैलीफिश कि यह प्रजाति काफी खतरनाक और जहरीली होती
है| इनके सिर्फ एक बार काटने से ही इंसान की मौत
हो जाती है| यह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में
हीं पाए जाते हैं| बॉक्स जेलिफ़िश की उन्नति
इस प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग
सभी जेलिफ़िश जहरीली होती हैं| यह जैलीफिश
ज्यादातर कछुओं को अपना शिकार बनाती हैं| दोस्तों Bigg
Box जैली फिश कि 24 आंखें होती हैं और इनका जीवन काल 3 महीने का होता है|
5. LION FISH
दोस्तों इस मछली को यह नाम उसके गले पर बने गिल्स की वजह से मिला है| यह मछली भी काफी जहरीली होती है, हालांकि इन के काटने से किसी की मौत नहीं होती, लेकिन पूरे शरीर में काफी तेज दर्द होता है| दोस्तों LION FISH का साइंटिफिक
नेम पैट्रोइस है| इसका मतलब होता है
पंखोंवाला जीव| LION FISH अपने शरीर पर बने ज़ेबरा जैसे पैटर्न के लिए
भी जानी जाती है|
दोस्तों यह थे समुद्री दुनिया के 5 सबसे जहरीले और खतरनाक जानवर और क्या
आपको यह पोस्ट पसंद आई? नीचे
कमेंट करें और हमें बताएं कि समुद्री दुनिया का कौन-सा जानवर आपको
सबसे ज्यादा खतरनाक लगा!





Comments
Post a Comment